बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार लोकल व विजिलेंस टीमें अभियान चला रही हैं। शनिवार को सासनी चेयरमैन सहित छह लोगों के यहां विजिलेंस टीम व एसडीओ के द्वारा बिजली चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान एक उपभोक्ता के यहां ढाई किलोवाट की बिजली चोरी मिली। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ता के खिलाफ विजिलेंस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई।
एसडीओ आशीष रत्न ने बताया कि सासनी क्षेत्र में आए दिन बिजली चोरी की शिकायतें एमडी आफिस पहुंच रही थी। शिकायत के आधार पर एसडीओ व विजिलेंस टीम ने सासनी में पारस टाकीज के पास अशोक कुमार, व जितेंद्र कुमार के अलावा रमांशंकर, दिनेश वाष्णेय, प्रगति वाष्र्णेय सहित सासनी चेयरमैन के यहां एमडी आफिस से आई शिकायत के आधार पर जांच की गई। सासनी चेयरमैन सहित आधा दर्जन लोगों के यहां चेकिंग की गई। सासनी चेयरमैन के यहां सही मिला है। पारस टाकीज के पास जितेंद्र कुमार के यहां ढाई किलोवाट की चोरी मिली है। एमडी आफिस से शिकायत के आधार पर जांच की गई है। जांच में पारस टाकीज के पास जितेंद्र वाष्णेय के ढाई किलोवाट की चोरी पाई गई। अन्य उपभोक्ताओं के यहां चोरी नहीं मिली। अधिकारियों ने बताया कि सासनी चेयरमैन के यहां सोलर प्लांट लगा हुआ है। जिसने शिकायत की थी, उसे सोलर की जानकारी नहीं थी। जांच में सब कुछ ठीक मिला है। एक उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।



