
PM Modi Birthday News: पीएम नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगे. उनके गृह राज्य गुजरात के सूरत में व्यापारियों ने पीएम मोदी के जन्मदिन का जश्न खास अंदाज में मनाने का फैसला किया है.
PM Modi Birthday Celebration: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सूरत में खास तरीके से मनाए जाने की तैयारी चल रही है. इसके लिए सूरत के व्यापारी और ऑटो रिक्शा मालिक खास डिस्काउंट देने जा रहे हैं. सूरत के रेस्तरां, होटल, कपड़े की दुकान, मिठाई की दुकान से जुड़े 2500 व्यापारी अपने सामान पर 10 से 100 प्रतिशत तक की छूट देंगे तो वहीं आज (16 सितंबर) को ऑटो की सवारी मुफ्त मिलेगी. बीजेपी नेता पुर्णेश मोदी ने कहा, ”हमारे विधानसभा क्षेत्र में हर साल पीएम नरेंद्र मोदी साहब के जन्मदिन पर कुछ ना कुछ सेवाकार्य होता रहता है. उस दिन को हम लोग सेवा दिन की तरह मनाते हैं. अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े हुए लोग, कोई होटल इंडस्ट्री से जुड़ा है कोई रेस्तरां चला रहा है कोई रिक्शा चला रहा है, कोई क्लीनिक चला रहा है, कोई सब्जी मंडी में सब्जी बेच रहा है. कोई डेयरी और बेकरी से जुड़े लोग हैं. कपड़े की दुकाने हैं. अनेक व्यवसाय से जुड़े 2500 व्यवसायी अपनी दुकान में 10 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक की रियायत देते हैं और यह चार दिन चलेगा.”