Amaal Mallik: अमाल मलिक ने केतन अग्रवाल मौत मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत पर कड़ी प्रतिक्रिया दिया है। उनका कहना है कि अगर पहले ही मना कर दिया जाता, तो उनकी जान बच सकती थी। अमाल मलिक ने सवाल उठाया कि अगर शादी को लेकर कोई आपत्ति थी, तो सगाई से पहले ही इसे क्यों नहीं रोका गया।
ना कहने के लिए इतना काफी था…
अमाल मलिक ने इस पूरे मामले को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘उसे मारने के लिए उन्होंने जितनी मेहनत की, वह पागलपन है। ना कहने के लिए तो बस इतना ही काफी था ‘मेरा दिल किसी और के पास है और मैं किसी और आदमी से प्यार करती हूं।’


अमाल ने डियर वूमेन हेडिंग के साथ एक और तस्वीर भी शेयर की। इसमें उन्होंने कहा कि पुरुषों की वजह से महिलाओं को पीढ़ियों से परेशानी झेलनी पड़ी है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे अफसोस है और पुरुषों के प्रति आप सभी के मन में जो गुस्सा है, मैं उसका समर्थन करता हूं।
गुस्सा उन पुरुषों पर निकाला जाना चाहिए जो महिलाओं पर ज़ुल्म करते हैं। हर चीज को ‘टॉक्सिक’ करार देना और जिम्मेदारी न लेना ही वह वजह है जिससे हम असली संकेतों को नहीं देख पाते। यह आदमी इसके लायक नहीं था, उसकी मुस्कान और उसकी आंखों को देखो और केतन अग्रवाल बहुत ही साफ-दिल और प्यारे इंसान लग रहे थे।’


अमाल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब पुलिस लोहगढ़ किले में अग्रवाल की मौत की जांच कर रही है। अब इस मामले को संदिग्ध हत्या के तौर पर देखा जा रहा है। जांचकर्ताओं का आरोप है कि अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी ने हत्या की साजिश रची थी, कुछ दिन पहले इसकी रिहर्सल की थी और इसे अंजाम देने के तरीकों के बारे में ऑनलाइन सर्च भी किया था।
पुलिस का आरोप है कि सिया और चेतन रिलेशनशिप में थे, लेकिन उसने अग्रवाल के साथ अपनी सगाई नहीं तोड़ी। पूछताछ के दौरान, चेतन ने कथित तौर पर जांचकर्ताओं को बताया कि सिया घर से भागना नहीं चाहती थी क्योंकि उसे डर था कि इससे उसके परिवार की बदनामी होगी।


