
एक्स पर यूजर्स के कमेंट्स
एक्स (X) पर कई यूजर्स फिल्म के टीजर को लेकर अपनी राय पेश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ’, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आवारपन 2 का टीजर शानदार है। इमरान हाशमी शिवम में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं।’, एक और प्रशंसक ने लिखा, ‘टीजर भव्य लग रहा है और वीएफएक्स भी कमाल के हैं।’ वहीं कई यूजर्स सोशल मीडिया पर इस फिल्म से दिशा पाटनी के लुक को पसंद कर रहे हैं।
इरमान को शिवम के किरदार में देखकर खश हैं प्रशंसक
एक प्रशंसक ने लिखा, ‘आवारापन 2 आ री है… तो अब समय आ गया है आवारापन 1 गाने दोबारा सुनने का..’, एक और प्रशंसक ने लिखा, ’19 साल बाद, शिवम वापस आ गया है’, एक और प्रशंसक ने लिखा, ‘बहुत बड़ी हिट होगी आवारापन 2’
यूट्यूब पर यूजर्स के कमेंट्स
यूट्यूब पर भी कई यूजर्स ने फिल्म के टीजर पर अपनी राय पेश की है। एक यूजर ने लिखा, ‘वो जमाना याद आ गया फिर से…’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रोंगटे खड़े हो गए’, एक और यूजर ने लिखा, ‘इमरान का जन्म ही शिवम पंडित की भूमिका निभाने के लिए हुआ है।’, एक यूजर ने लिखा, ‘जैसा सोचा था उससे भी बेहतर टीजर है द ओजी इज बैक’
एक यूजर ने लिखा, ‘इमरान हाशमी असली लीजेंड हैं, पूरा बॉलीवुड एक तरफ इमरान हाशमी एक तरफ’, एक और यूजर ने लिखा, ‘अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी एक तरफ’, एक और यूजर ने लिखा, ‘सारी फिल्म एक तरफ और इसकी म्यूजिक एल्बम एक तरफ, इमरान हाशमी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।’ तो वहीं कई प्रशंसकों ने लिखा कि ‘आवारापन 1’ को एक बार दोबारा रिलीज करना चाहिए।


कब रिलीज होगी ‘आवारापन 2’
‘आवारापन 2’ साल 2007 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म ‘आवारापन’ का बहुप्रतीक्षित सीक्वल है। इस फिल्म में इमरान हाशमी शिवम पंडित के रूप में वापसी कर रहे हैं। इमरान के अलावा फिल्म में दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं। इमरान और दिशा के अलावा फिल्म में शबाना आजमी भी नजर आएंगी। इसका निर्देशन नितिन कक्कर ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी


