झांसी के सुकुवां-ढुकुवां डैम में नहाते समय तीन युवक डूब गए। तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पानी से बाहर निकलवाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

झांसी के सुकुवां-ढुकुवां डैम में नहाते समय तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह तीनों के शव पानी में उतराते मिले, जिससे इस हादसे का पता चला। उनके शरीर पर सिर्फ अंडरवियर थी।
इनमें से एक युवक की पहचान सीपरी बाजार के मसीहागंज निवासी राजेश वंशकार के रूप में हुई है। दो अन्य युवकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों युवक प्रेमनगर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। बबीना थाना प्रभारी राहुल राठौर को सूचना मिली। वह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को पानी से बाहर निकलवाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, डैम के बाहर से एक मोटरसाइकिल भी मिली है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक इसी बाइक से डैम पर पहुंचे होंगे। पुलिस मोटरसाइकिल के आधार पर युवकों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी भी जुटाई जा रही है।
डैम की स्थिति और आशंका
इन दिनों बेतवा नदी में पानी आने से सुकुवां-ढुकुवां डैम लबालब भरा हुआ है। तीनों युवक उस स्थान के पास नहाने गए थे, जहां से पानी नीचे गिरता है। इसी दौरान गहरे पानी में डूबने से उनकी मौत होने की आशंका है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।