आंदोलन के समर्थन में लॉ विभाग से छात्रों का जुलूस भी कैंपस की ओर बढ़ा। छात्रों के जुटने से डक पॉइंट पर माहौल और गरमा गया, प्रदर्शनकारी छात्र छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।

एएमयू में छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन सोमवार को और तेज हो गया। छात्रों ने डक पॉइंट पर बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया और जाम लगा दिया। इससे कैंपस में आवागमन प्रभावित रहा।
छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने, चुनाव अधिकारी नियुक्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर यासिर फहद आठ दिन से डक पॉइंट पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। लगातार भूख हड़ताल के चलते सोमवार को उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद छात्रों ने उनकी हालत को लेकर चिंता जताई।
इधर, आंदोलन के समर्थन में लॉ विभाग से छात्रों का जुलूस भी कैंपस की ओर बढ़ा। छात्रों के जुटने से डक पॉइंट पर माहौल और गरमा गया। प्रदर्शनकारी छात्र छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। आंदोलन के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।