UP Weather Today: यूपी में मौसम एक बार फिर बदल गया है। गुरुवार को प्रदेश के दो दर्जन जिलों में कोहरा पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आने वा
UP Weather News: प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। आज प्रदेश के कई हिस्सों में दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। बुधवार को लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादलों की आवाजाही लगी रही। इससे तापमान में मामूली गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसकी वजह दक्षिणी हरियाणा के ऊपर विकसित हुआ चक्रवाती परिसंचरण बताया है।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 24 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी किया है। बुधवार को ज्यादातर इलाकों में बादलों की आवाजाही रही। रात में गलन बरकरार रही। तराई इलाकों में अभी दो दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि एक फरवरी को सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिम में बूंदाबांदी के बाद एक और शक्तिशाली विक्षोभ प्रदेश भर में तीन से छह फरवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश कराएगा।



