Salman Khan on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले से सलमान खान आहत हैं। इसके चलते उन्होंने एक कार्यक्रम को टाल दिया है। उन्होंने बताया है कि इस कार्यक्रम की नई तारीख का जल्द ही ऐलान किया जाएगा।

पहलगाम हमले से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। हमले के बाद से कई कलाकारों ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसी कड़ी में अभिनेता सलमान खान ने बड़ा कदम उठाया है। सलमान खान ने पहलगाम हमले की वजह से अपना यूनाइटेड किंगडम का दौरा रद्द कर दिया है।
सलमान खान 4 और 5 मई को यूनाइटेड किंगडम जाने वाले थे। वह ‘द बिग बॉलीवुड वन’ कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे। अब सलमान खान ने बताया है कि पहलगाम हमले की वजह से उन्होंने इसे टाल दिया है। सलमान खान के साथ माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और दिशा पाटनी जैसे सितारे जाने वाले थे। सलमान खान ने बताया है कि शो की नई तारीख का ऐलान जल्द vivat-parquet ही किया जाएगा।