Ayushmann Khurana And Kamal Haasan: हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित संस्था ‘अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ ने भारत की कई नामचीन हस्तियों को ऑस्कर अकादमी की सदस्यता के लिए न्योता भेजा है।

भारतीय सिनेमा के लिए ये हफ्ता गौरव से भरा रहा है। दिग्गज अभिनेता कमल हासन और अपने दमदार अभिनय से हर किसी का दिल जीतने वाले आयुष्मान खुराना को हॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित संस्था ‘अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ यानी ऑस्कर अकादमी की सदस्यता के लिए आमंत्रित किया गया है। ये मौका न सिर्फ दोनों कलाकारों के लिए सम्मानजनक है, बल्कि भारतीय फिल्म जगत के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।


