Silaa Movie Shooting: हर्षवर्धन राणे इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘सिला’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब अभिनेता ने फिल्म के दूसरे चरण की शूटिंग को लेकर जानकारी दी है।

‘सनम तेरी कसम’ फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे अब एक और रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम है ‘सिला’। फिल्म की शूटिंग जोरो-शोरो से चल रही है। अब अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि फिल्म के दूसरे चरण की शूटिंग आज गुरुवार से शुरू हो रही है, जिसमें अभिनेत्री सादिया खतीब हिस्सा होंगी। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या पोस्ट किया।


