
जयपुर से चेन्नई जाने वाले विमान का रविवार सुबह लैंडिंग से पहले टायर फट गया। इसके बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। गनीमत रही कि किसी को कुछ भी नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं और लैंडिंग के बाद वे सुरक्षित उतर गए।
इससे पहल लैंडिंग से ऐन पहले पायलट को टायर के फटने की बात पता चली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और उन्होंने ऐसी परिस्थितियों में लैंडिंग के लिए नियमों के अनुसार काम किया। अधिकारियों के मुताबिक, विमान का निरीक्षण करने पर पता चला कि पहिया नंबर 2 क्षतिग्रस्त था और टायर के बाएं हिस्से से कुछ टुकड़े निकल रहे थे।’planet news india


