B Praak Cryptic Post: हाल ही में दिलजीत दोसांझ अपनी आगामी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। इसी बीच गायक-संगीतकार बी प्राक ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ को अपनी आगामी पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर भी हैं। बीते दिनों से अभिनेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में अब सिंगर-म्यूजिशियन बी प्राक ने एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है, जिसे दिलजीत दोसांझ की हालिया फिल्म विवाद से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। आइए जानते हैं बी प्राक ने क्या कहा।


