बताया जा रहा है कि मूल रूप से अकराबाद निवासी दवा विक्रेता राजू यादव का परिवार शहर के कावेरी वाटिका इलाके में रहता है। उनके बेटे समीर यादव का शव कार में बंद मिला है। जांच में आत्महत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।

तालानगरी में डीपीएस स्कूल के सामने काले रंग की खड़ी हुई कार में एक युवक का शव मिला है। शव के पास ही एक पिस्टल भी मिली है। मृतक के गोली लगी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। शव की सूचना पर तालानगरी में घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लगी हुई है। हालांकि शुरुआत में कई राउंड फायरिंग व हत्या का शोर मचा था, मगर फारेंसिक व पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।