सासनी- जलेसर रोड स्थित एक दुकान पर कांच का शीशा खरीदने पर ग्राहक और दुकानदार के बीच हुए विवाद की छह माह बाद न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है।
बताया जाता है कि नया बिजलीघर सासनी निवासी कृष्ण कुमार पुत्र रघुवीर सिंह ने एसीजेएम कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 15 अप्रैल को वे जलेसर रोड स्थित जय अम्बे ग्लास एण्ड हार्डवेयर की दुकान पर टेबल का शीशा खरीदने गए शीशे की कीमत 520 रुपये तय हुई। पीड़ित ने 500 रुपये नकद और 20 रुपये फोन-पे से देने की बात कही, जिस पर नामजदों और उनके पिता ने 18 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी की मांग की। जीएसटी मांगने का विरोध करने पर दुकानदारों ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित को चांटा मारा, जेब से जबरन 3000 रुपये छीन लिए और जमीन पर पटककर लात-घूसों से पीटा। आरोप है कि एक नामजद ने जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर झोंक दिया, जिसमें पीड़ित बाल-बाल बचा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित की जान बचाई। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद जब वह सासनी थाने गया, तो पुलिस ने उसकी सुनवाई करने के बजाय उल्टा उसी का चालान कर दिया और बाद में उस पर फर्जी मुकदमे भी दर्ज करा दिए। थक-हारकर पीड़ित ने एसपी को डाक से प्रार्थना पत्र भेजा और अंततः कोर्ट की शरण ली। वहीं कोतवाली प्रभारी विपिन चैधरी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर देर रात तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है और मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
छह माह बाद कोर्ट के आदेश पर के खिलाफ मामला दर्ज, जीएसटी विवाद को लेकर हुई थी ग्राहक से मारपीट और फायरिंग का अरोप
SHARE:
सबसे ज्यादा पड़ गई