केएल जैन इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रकला, पेंटिंग, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर प्रतिभा, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।
शुक्रवार को मेरे सपनों का भारत विषय पर आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने चित्रों, लेखों और विचारों के माध्यम से विकसित भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वच्छता, संस्कार, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। सेवा दिवस के अवसर पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक जागरूकता एवं सेवा भावना का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा रहे। विशिष्ट अतिथियों में विद्यालय के उप प्रबंधक अंजय कुमार जैन, भाजपा जिला मंत्री पवन रावत एवं विपुल लुहाड़िया शामिल रहे। मुख्य अतिथि प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए। अंजय कुमार जैन ने पवन रावत एवं विपुल लुहाड़िया ने विद्यार्थियों से समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. दीपक जैन सहित समस्त शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।



