आरोपियों से तीन राइफल, चार पिस्टल, छह मैगजीन और 106 कारतूस बरामद हुए हैं।

मोगा निहाल सिंह वाला दाना मंडी पुलिस ने दो कार में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन राइफल, चार पिस्टल, छह मैगजीन और 106 कारतूस बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार दो गुटों में गैंगवार होना था जिसे पुलिस को सूचना मिलते ही नाकाम कर दिया। सभी आरोपी अलग-अलग जिलों के हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।