आरोप है कि सुनील सहित अन्य ने उनके घरों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाइटें, सीसीटीवी कैमरे आदि तोड़ दिए। घर में घुसकर अभद्रता की। बीच बचाव करने वालों पर पत्थर फेंके।

कैमरी गांव में गली पर कब्जे को लेकर मंगलवार रात को दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
कैमरी गांव में एक गली पर कब्जे को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष से सत्यवान ने बताया कि 15 सितंबर दोपहर को बबलू व उनके परिजनों ने ईंट पत्थर फेंककर हमला किया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। इस मामले में उनकी तरफ से एसपी को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
सत्यवान के अनुसार मंगलवार रात को भी आरोपी पक्ष ने पथराव किया। इस हमले में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं। उधर दूसरे पक्ष से सुनील ने बताया कि 15 सितंबर को मुकेश व अन्य उन्हें धमकी देकर गए थे। इस बारे में रात को इस बारे में पूछने के लिए उनके घर गए थे। आरोप है कि सुनील सहित अन्य ने उनके घरों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाइटें, सीसीटीवी कैमरे आदि तोड़ दिए। घर में घुसकर अभद्रता की। बीच बचाव करने वालों पर पत्थर फेंके।
पुलिस बल तैनात
इस घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया। साथ ही कुछ लोगों को दोनों पक्षों से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। मंगाली चौकी इंचार्ज विनोद ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दी। इस पर दोनों पक्षों के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही दोनों तरफ से प्रिवेंशन एक्शन भी लिया गया है।