थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार डॉली यादव की अध्यक्षता में किया गया। संचालन प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी ने किया समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। राजस्व, भूमि विवाद, रास्ते, नाली, कब्जे तथा अन्य मामलों से संबंधित पांच शिकायतें दर्ज की गईं।
शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में तहसीलदार डॉली यादव ने मौजूदा अफसरान और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। समाधान दिवस के दौरान कुछ शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही संबंधित विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में निस्तारण कराया। वहीं, जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर भूमि विवाद और अन्य मामलों का निस्तारण करने को कहा। इस मौके पर थाना पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी, लेखपाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में पहुंचे ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। अधिकारियों



