बुजुर्ग महिला की हत्या: दोहते ने उतारा मौत के घाट, घर करवाना चाहता था अपने नाम; सीसीटीवी फुटेज आई सामने

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने धारा-194 के तहत की गई कार्रवाई को हत्या के मामले में बदलते हुए गुरकीरत सिंह के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया।

Murder of an elderly woman in Jagraon

अमरगढ़ कलेर में बुजुर्ग महिला मनजीत कौर पत्नी गुरमेल सिंह की मौत का मामला उस समय सनसनीखेज हत्या में बदल गया जब पड़ोसी के घर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में महिला के साथ उसके ही दोहते द्वारा कथित तौर पर मारपीट और गला दबाने की घटना सामने आई। परिवार का आरोप है कि आरोपी दोहता गुरकीरत सिंह उर्फ गोरा पुत्र हरमन सिंह अपनी नानी का घर और अन्य संपत्ति अपने नाम करवाना चाहता था, लेकिन नानी इसके लिए तैयार नहीं थी।

इसी बात को लेकर कथित तौर पर उसने अपनी नानी की हत्या कर दी। मामले में थाना सदर पुलिस ने मृतका की बेटी कुलविंदर कौर निवासी गांव कोकरी बुटरा के बयानों पर उसके बेटे गुरकीरत सिंह उर्फ गोरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पहले मौत समझकर कर दिया था अंतिम संस्कार
थाना सदर के इंचार्ज सुखविंदर सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता कुलविंदर कौर ने बताया कि काफी समय पहले उसकी बड़ी बहन सुरजीत कौर की मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां मनजीत कौर की देखभाल के लिए उसके बेटे गुरकीरत सिंह को गांव अमरगढ़ कलेर में नानी के पास रहने के लिए भेजा गया था। बाद में उसकी शादी भी कर दी गई। इस कारण परिवार को गुरकीरत पर पूरा भरोसा था।

शिकायतकर्ता के मुताबिक 3 सितंबर की शाम करीब 6 बजे उन्हें मां की मौत की सूचना मिली। वह अन्य रिश्तेदारों के साथ अमरगढ़ कलेर पहुंची। समय अधिक हो जाने के कारण शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। परिवार ने गुरकीरत पर भरोसा करते हुए बिना किसी संदेह के पुलिस से धारा 194 के तहत कार्रवाई करवाई और 4 सितंबर को मनजीत कौर का अंतिम संस्कार कर दिया।

सीसीटीवी देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
अंतिम संस्कार के बाद परिवार के मन में सवाल उठा कि आखिर स्वस्थ बुजुर्ग महिला की मौत कैसे हुई। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। सामने वाले घर में लगे कैमरे की फुटेज देखकर परिवार के होश उड़ गए। फुटेज में कथित तौर पर करीब 5:30 बजे मनजीत कौर अपने घर में दिखाई देती हैं। इसी दौरान गुरकीरत वहां पहुंचता है और नानी के साथ झगड़ा करता नजर आता है। मारपीट के बाद आरोपी महिला के ऊपर बैठकर उसका गला और मुंह दबाता हुआ दिखाई देता है। फुटेज सामने आने के बाद परिवार का शक यकीन में बदल गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी ने बदली पूरी कहानी
सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने धारा-194 के तहत की गई कार्रवाई को हत्या के मामले में बदलते हुए गुरकीरत सिंह के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह अपनी नानी का घर और अन्य जगह अपने नाम करवाना चाहता था। उसने कई बार नानी से इसके लिए कहा, लेकिन वह संपत्ति उसके नाम करने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर गुस्से में आकर उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।

Farheen
Author: Farheen

Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.