पडरौना तहसील के बेतिया गांव निवासी अल्फाज शेख गुरुवार को पैसों से भरी गुल्लक लेकर सीधे डीएम कार्यालय पहुंचा और जिलाधिकारी को सौंप दी। मासूम ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उसकी यह छोटी-सी राशि राहत कोष में जमा कर जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाए।

छोटी उम्र, बड़ी सोच… इस कहावत को सच कर दिखाया है कुशीनगर के 6 वर्षीय अल्फाज शेख ने। नेपाल में बाढ़ की तबाही को टीवी और सोशल मीडिया पर देखकर मासूम इतना भावुक हुआ कि उसने एक साल से गुल्लक में जमा की गई अपनी पूरी बचत नेपाल के बाढ़ पीड़ितों के नाम करने का फैसला कर लिया।
पडरौना तहसील के बेतिया गांव निवासी अल्फाज शेख गुरुवार को पैसों से भरी गुल्लक लेकर सीधे डीएम कार्यालय पहुंचा और जिलाधिकारी को सौंप दी।
मासूम ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उसकी यह छोटी-सी राशि राहत कोष में जमा कर जरूरतमंदों तक पहुंचाई जाए। संकट की घड़ी में पड़ोसी देश के लिए मदद का हाथ बढ़ाने वाली इस संवेदनशील पहल की हर तरफ चर्चा हो रही है। अधिकारियों ने भी मासूम की इंसानियत की मिसाल की सराहना की।



