
एसपी चिरंजीव नाथ सिंन्हा के आदेशानुसार एएसपी तथा सीओ के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस टीम ने एक युवक को पकडकर उससे 488 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
मंगलवार को एसएचओ श्रीमती विपिन चैधरी के अनुसार वह क्षेत्र में मय पुलिस टीम के साथ शांति व्यवस्था, अपराध रोकथाम और संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के लिए गश्त पर थीं। जब पुलिस टीम रामनगर चैराहे के पास पहुंची, तो वहां खंभे के पास खड़ा एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखते ही भागने लगा। अचानक पुलिस को देखकर भाग रहे युवक को पुलिसकर्मियों ने शक होने पर करीब 100 मीटर तक पीछा कर उसे चारों तरफ से घेरकर धर दबोच लिया, और कोतवाली ले आए। विधिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए क्षेत्राधिकारी नगर, श्री हिमांशु माथुर को मौके पर बुलाया गया। उनकी उपस्थिति में जब पीले रंग के थैले की तलाशी ली गई जहां उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने चार सौ अठासी ग्राम अवैध बिक्री हेतु ले जाया जा रहा मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने पुलिस को अपना नाम प्रहलाद उम्र करीब 35 वर्ष निवासी नगला भंभू जाट, बताया। अरोपी ने स्वीकार किया कि उसके पास मौजूद थैले में गांजा है। कोतवाली पुलिस ने अरोपी के खिलपाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



