
गांव जलालपुर में रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान घर में युवती को अकेली पाकर गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की युवती द्वारा विरोध करने पर युवक द्वारा मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में दी है।
मंगलवार को गांव जलालपुर निवासी पीड़िता युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण उसकी मां और भाई विकास कुमार अपने रिश्तेदारी में मामा के घर गए हुए थे। पीड़िता घर पर अकेली थी। तभी दिनांक तीस अगस्तकी रात करीब पौने बारह बजे जब वह प्रतिदिन की भांति अपने घर की छत पर सोई हुई थीं तभी गांव कथित नामजद युवक मौका पाकर छत पर चढ़ आया। उसने सोते समय पीड़िता के पैर पकड़कर खींचना शुरू कर दिया। आहट और हरकत से पीड़िता की आंख खुल गई, तहरीर में पीडिता ने कहा है कि जब उसने आरोपी की इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ अभद्रता व छेड़छाड़ करते हुए उसे जबरन घर के अंदर खींच लिया। पीड़िता के कड़े विरोध और धक्का-मुक्की के बाद आरोपी ने उसे धक्का दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए जीने (सीढ़ियों) के रास्ते छत से नीचे कूदकर भाग निकला। पीड़िता के चिल्लाने और शोर मचाने की आवाज सुनकर आसपास के मोहल्ले वाले मौके पर एकत्र हो गए। पीडिता ने तहरीर में कहा है कि घटना के वक्त उसके पास मोबाइल या अन्य कोई साधन उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण वह तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दे सकी। मां और भाई के घर वापस लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई और परिजनों के साथ कोतवाली सासनी पहुंचकर गांव के ही युवक के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच और विधिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS




