हरजस करीब तीन माह पहले अपने बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में पठानकोट से अमेरिका गया था। वहां वह एक स्टोर में काम करने लगा। हरजस कनाडा के कैलगरी में एक पार्टी में शामिल होने गया, जहां एक अज्ञात शख्स ने हरजस को गोली मार दी।

बेहतर भविष्य और रोजगार की तलाश में तीन माह पहले कनाडा गए पठानकोट के युवक की गोली मार हत्या कर दी गई है। मामला कनाडा के कैलगरी स्थित कार्नस्टोन बुलेवर्ड का बताया जा रहा है।
मृतककीपहचानहरजससिंह 24 वर्षीयसुंदरनगरपठानकोटकेरूपमेंहुईहै।प्राप्तजानकारीमुताबिकहरजसकरीबतीनमाहपहलेअपनेबेहतरभविष्यऔररोजगारकीतलाशमेंपठानकोटसेअमेरिकागयाथा।वहांवहएकस्टोरमेंकामकरनेलगा।
गत दिनों हरजस कनाडा के कैलगरी में एक पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचा। वहीं एक अज्ञात शख्स ने हरजस को किसी बात को लेकर गोली मार दी। इस पूरी घटना से पठानकोट में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को जैसे ही पता चला कि उनके बेटे की गोली लगने से मौत हो गई है तो उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों व अन्य लोगों की सरकार से मांग की है कि हरजस का पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने के लिए मदद की जाए।