
एसबीएस यूनियन स्कूल में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी मेकिंग और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया।
गुरूवार को भाई-बहन की पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन त्यौहार रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर के कक्षा तीन से लेकर पांचवी तक के छात्रों के द्वारा राखी मेकिंग प्रतियोगिता और कक्षा छह से नौवीं तक के छात्रों के द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए स्कूल के डायरेक्टर एवं प्रमुख उद्योगपति डॉ विकास सिंह ने कहा कि छात्रों में रचनात्मक एवं सृजनात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का महत्वपूर्ण स्थान है और भारतीय संस्कृति के अनुरूप ही छात्रों ने राखी एवं मेहंदी लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता में सारिका श्रीवास्तव एवं लावण्या दिवाकर कक्षा नौ बी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान टिया कक्षा नौ बी और प्रांशी 8 ए ने द्वितीय स्थान तथा चारु 6 ए ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं राखी मेकिंग प्रतियोगिता में लक्ष्मी 5 ए प्रथम स्थान रिषित 3 बी और कनक 5 ए संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर तथा लक्ष्य वार्ष्णेय 4 बी तृतीय स्थान पाने में सफल रहे निर्णय करना निर्णायक कमेटी के लिए काफी चुनौती पूर्ण रहा स्कूल प्रधानाचार्य दुर्गेश पचैरी ने प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमें अधिक से अधिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके अपने ज्ञान को बहुउद्देशीय बनाना है जिससे समाज और राष्ट्र का अधिक से अधिक भला हो सके इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


