तहसील परिसर सासनी एसडीएम शिव प्रकाश यादव की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार डॉली यादव ने किया। जनता दर्शन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बे से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
गुरूवार को तहसील परिसर में लगाए गये जनता दर्शन के दौरान फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। शिकायतों में श्री रामलीला महोत्सव के दौरान होने वाले रावण दहन को लेकर स्थान की आवश्यकता को लेकर श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने शिकातय की। वहीं राजस्व संबंधी समस्या, भूमि विवाद, रास्ते, नाली, विद्युत, पेयजल एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए गंभीरता से लिया और संबंधित विभागीय अफसरों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अफसरों को निर्देशित किया गया कि मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करें और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कार्यक्रम के दौरान कुछ शिकायतों का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली। वहीं अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों के अफसरों को सौंपते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। तहसीलदार डौली यादव ने भी कर्मचारियों को शिकायतों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दर्शन में पहुंचे लोगों ने प्रशासन की ओर से उनकी समस्याएं सुनने और तत्काल कार्रवाई किए जाने पर संतोष व्यक्त किया। अफसरों ने कहा कि भविष्य में भी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका समाधान कराया जाएगा। इस दौरान कानूनगो, लेखपाल गौरव चैधरी नरेंद्र कुमार सचिन शर्मा अमन कुमार, प्रेरणा पौरूष, अरविंद ठाकुर, आदि मौजूद रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS