विकास खंड हाथरस में न्याय पंचायत टिपरस के गांव गढ़ी गिरधर में गुरुवार को दो दिवसीय श्मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्रभारी वीके शर्मा और विशन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया।
गुरूवार को आयोजित कार्रक्रम के दौरान शिविर में भाग ले रहे 30 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण किट प्रदान की गई और उन्हें स्वरोजगार अपनाकर नई इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रसंस्करण के पूर्व प्रभारी वीके शर्मा ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को अचार, मुरब्बा, शरबत और फलों के रस को संरक्षित करने की वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इन कौशलों को सीखकर ग्रामीण युवा और महिलाएं आसानी से अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। वहीं,
पूर्व प्रभारी विशन सिंह ने प्रसंस्करण इकाई लगाकर अधिक से अधिक मुनाफा कमाने और स्वयं सहायता समूह बनाकर संगठित रूप से काम करने पर जोर दिया। उन्होंने योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी (अनुदान) की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में पहुंचे डीआरपी लक्ष्मी नारायण ने जिला स्तर पर संचालित पीएमएफएमई (च्डथ्डम्) योजना और उद्योग नीति 2023 के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत मशीनरी और उपकरणों की खरीद पर 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रुपये तक के अनुदान का प्रावधान है। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का संचालन केंद्र प्रभारी श्रीमती योगेश्वरी ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री भूपेंद्र कुमार और श्री संजय चैधरी का विशेष सहयोग रहा।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS
