गांव छौंक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में विश्व मच्छर दिवस पर विज्ञान क्लब एवं सुशीला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचारी रोग जागरूकता एवं मच्छर नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक विमलेश सेंगर ने की और संचालन विज्ञान क्लब समन्वयक डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने किया।
गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएचसी के डा. पावस कुशवाहा, डॉ. कैलाश चंद्र, विशिष्ट अतिथि पूजा कुशवाहा एवं मुख्य वक्ता नेहा ओझा मंचासीन रहे। उन्होंने ने विद्यार्थियों को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे रोगों से बचाव के उपाय बताए। वक्ताओं ने आसपास पानी जमा न होने देने, स्वच्छता बनाए रखने और हर सप्ताह मच्छर के लार्वा को पनपने से रोकने पर जोर दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विमलेश सेंगर ने बच्चों को संचारी रोगों की रोकथाम की शपथ दिलाई। जागरूकता और स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले बाल वैज्ञानिकों हर्षित, वंश, मयंक, प्रशांत, लवकुश और हिमांशु को स्वच्छता प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने मच्छर का घर खोजो, लार्वा को खत्म करो और संचारी रोगों को दूर भगाओ का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा कि मच्छर भले ही छोटा है, लेकिन उससे फैलने वाली बीमारियां गंभीर हो सकती हैंय इसलिए रोकथाम ही सबसे बड़ा बचाव है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS
