मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत लाखों मरीजों को नकद रहित इलाज मिला है। नशे के खिलाफ अभियान में 56 हजार से अधिक मामले दर्ज कर 75 हजार से ज्यादा तस्करों को जेल भेजा गया है।

80वें आजादी दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिरोजपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने पंजाब के विकास की उपलब्धियां गिनाईं और वर्ष 2026 को महिलाओं के लिए आर्थिक आजादी का साल बताया।
महिला सशक्तीकरण और शिक्षा में प्रगति
मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 को पंजाब की महिलाओं के लिए आर्थिक आजादी और सशक्तीकरण का साल बताया। मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत 74.59 लाख महिलाओं का पंजीकरण हुआ है। इनमें से 65.62 लाख महिलाओं के खातों में 2,274 करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि पहुंचाई गई है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने नीट और 361 ने जेईई मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
