शनिवार को शहर एंव देहातों में देश की आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान 80 वां स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। यहां तहसील परिसर में एसडीएम शिव प्रकाश यादव तथा एंव तहसीलदार ने ध्वजा रोहण किया। कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी ने ध्वजा रोहण किया।
कस्वा में केएलजैन इंटर कालेज में डॉ. दीपक जैन ने ध्वजा रोहण किया तथा सभागार में बच्चो द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कन्या इंटर कालेज में प्रबन्धक दीपेश भार्गव एंव प्रधानाचार्या उमा सिंह ने ध्वजा रोहण कर छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया। विद्यापीठ इंटर कालेज में प्रबन्धक प्रकाश चंद्र शर्मा डा. लोकेश शर्मा एंव प्रधानाचार्य डॉ राजीव अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजा रोहण कर बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। विजयगढ मार्ग पर स्थित यूनियन पब्लिक स्कूल में प्रबन्धक कुशलपाल सिंह एंव आकाश सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देश भक्ति गीत गाकर लोगो को हतप्रभ कर दिया। नानऊ मार्ग पर स्थित एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में प्रबन्धक एनपी सिंह एंव डॉ. विकास सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। नगर पंचायत में चेयरमैन राजीव वाष्र्णेय ने ध्वजा रोहण किया। इस दौरान नगर पंचायत कर्मचारी एवं अधिकारी मौजूद रहे। कोतवाली चैराहा विजयगढ रोड स्थित श्री राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सासनी में 15 अगस्त के पावन अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री हरीशंकर बाष्र्णेय ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात प्रबंधक श्री सुरेश चंद्र वर्मा जी, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र गांधी, राजेन्द्र जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया।
इस अवसर पर भैया बहिनों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटक आदि प्रस्तुत किये। अध्यक्ष हरीशंकर ज बाष्र्णेय ने कहा कि देश के अनेक वीर स्वतंत्रता सेनानी के प्रयास से हमें आजादी मिली है। हमें अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए शिशु मंदिर में भेजना चाहिए। यहां बच्चों का चरित्र निर्माण का कार्य किया जाता है। इस मौके पर रामजी लाल वर्मा, अनिल मिश्रा, लवली अग्रवाल, सुरेन्द्र वाष्र्णेय, लालता प्रसाद पूर्व चेयरमैन, राधेश्याम वाष्र्णेय, सतीश चन्द्र गुप्ता तथा आचार्य नीरज कुमार, धर्मवीर पाठक, हरिओम शरण, हरेंद्र कुमार, अनुपमा, रौली, सीमा, भारती , माण्डवी, मनी, खुशबू आदि आचार्या उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य विपिन कुमार पालीवाल ने किया।
दुष्यंत सीएससी ई-गर्वेनेंस इडिया लिमिटेड एवं पंजाब नेशनल सीएसपी जनसेवा केन्द्र तथा पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह रूदायन पर समाजसेवी चैधरी हरी सिंह ने ध्वजा रोहण किया। इस दौरान सुनील शर्मा पूर्व प्रधान इंद्रपाल सिह कुशवाह, निहाल सिंह, नरेन्द्र शर्मा, जगदीश चैधरी, बीर सिंह, श्रीमती लज्जावती देवी, श्रीमती विमलेश देवी, श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती दीपिका शर्मा, श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती शालू शर्मा, दुष्ंयत शर्मा, विकास शर्मा, आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बैंक एंव व्यापारियों ने भी अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर भी ध्वजा रोहण कर स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक संगठन के कार्रकर्ताओं ओर पदाधिकारियों ने न्यू बिजलीघर स्थित नगर कार्यालय पर ध्वजारोहण कर 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसके अलावा गाँव रुदायन के प्राथमिक विद्यालयों एवं आस पास के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही जसराना, बिघेपुर, लढ़ौटा, देदामाई, जरैया, गदाखेड़ा, छौड़ा, गड़ौआ और हरदपुर आदि गांवों में भी ग्रामवासियों और शिक्षण संस्थाओं ने मिलकर आजादी का जश्न मनाया। वहीं ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रभात फेरियों में हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से वातावरण को देशभक्तिमय कर दिया। ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा फहराकर शहीदों के बलिदान को याद किया। विभिन्न स्थानों पर मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के साथ मिष्ठान वितरण किया गया और ग्रामीणों ने देश की एकता का संकल्प लिया।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



