Ramayana: नितेश तिवारी की ‘सीता’ से खुश नहीं दीपिका चिखलिया? जानें साई पल्लवी को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

 Dipika Chikhlia On Sai Pallavi: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में साउथ की अभिनेत्री साई पल्लवी मात सीता के किरदार में नजर आएंगी। अब उनकी कास्टिंग को लेकर मशहूर टीवी सीरियल ‘रामायण’ की सीता यानी दीपिका चिखलिया ने एक बड़ा सवाल उठाया है। जानें दीपिका ने क्या कहा?

Ramayana Tv show fame dipika Chikhlia raised question on sai pallavi casting in nitesh tiwari ramayan

रामानंद सागर की ‘रामायण’ 80 और 90 के दशक के टीवी के सबसे लोकप्रिय सीरियल में से एक था। इस शो ने प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और माता सीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया को घर-घर तक पहुंचा दिया था।

आज भी जब राम और सीत का जिक्र होता है तो लोगों के मन में इन दोनों कलाकारों की छवि ही उभरती है। अब हाल ही में दीपिका ने नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में सीता के किरदार की कास्टिंग को लेकर सवाल उठाए। 

दीपिका ने कहा- कैसी दिखेंगी? कोई अंदाजा नहीं
अभिनेत्री दीपिका चिखलिया से वैरायटी को दिए इंटरव्यू में फिल्म ‘रामायण’ में साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी को कास्ट किए जाने पर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो साई की कास्टिंग से संतुष्ट हैं? तो उन्होंने कहा, ‘मैंने उनका काम देखा है। वो कमाल की अभिनेत्री है पर मैं नहीं जानती कि वो सीता जैसी कैसे दिखेंगी। मुझे इस बारे में कोई अंदाजा नहीं।’

Ramayana Tv show fame dipika Chikhlia raised question on sai pallavi casting in nitesh tiwari ramayan

जो भी कास्ट हुए सभी अच्छे अभिनेता हैं
आगे दीपिका ने कहा, ‘तुलसीदास की रामायण में सीता का वर्णन बादामी आंखों, एक निश्चित कद-काठी, घने बालों और सुगठित त्वचा वाली महिला के रूप में किया गया था। रामानंद सागर ऐसी ही स्त्री की तलाश में थे और उन्हें मुझमें वो सब नजर आया। मैं जानती हूं कि ‘रामायण’ फिल्म के मेकर्स ने जिनको भी कास्ट किया, वे सभी अच्छे अभिनेता हैं। अगर वो इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं तो बात ही अलग है।’

पौराणिक किरदारों से जुड़े होते हैं दर्शक 
दीपिका ने अपनी बात को समझाते हुए कहा, ‘दर्शक जब भी भारतीय पौराणिक किरदार को पर्दे पर देखते हैं, तो वह उस किरदार से भावनात्मक रुप से जुड़ जाते हैं। वह वैसी ही छवि वह आगे भी देखना चाहते हैं। किसी भी निर्देशक को ऐसी किसी भी पौराणिक कहानी की कास्टिंग करते हुए इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि उस अभिनेत्री का स्वभाव और बनावट दर्शकों की छवि के अनुरूप हो। हालांकि यह एक्ट्रेस के लिए भी एक बड़ी चुनौती है।’

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई