मान सरकार की बड़ी पहल: पंजाब में खुलेंगे 100 नए आम आदमी क्लीनिक, तीन दिनों तक होगा उद्घाटन

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पंजाब सरकार राज्य में 100 नए आम आदमी क्लीनिक खोलने जा रही है। 25 से 27 जुलाई तक इनका उद्घाटन किया जाएगा।

100 new Aam Aadmi Clinics to open in Punjab

पंजाब सरकार आम आदमी क्लीनिक योजना को और विस्तार दे रही है। आज से राज्य के लोगों को 100 नए आम आदमी क्लीनिक उपलब्ध हो जाएंगे। इन नए क्लीनिकों के साथ राज्य में कुल आम आदमी क्लीनिकों की संख्या बढ़कर 1,090 हो जाएगी।

कैबिनेट मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता 25 जुलाई से 27 जुलाई तक तीन दिनों तक विभिन्न इलाकों में इन नए क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। इनमें 73 शहरी और 27 ग्रामीण क्षेत्र में शामिल हैं।
निशुल्क सुविधाएं
हर आम आदमी क्लीनिक में107 आवश्यक दवाइयां और 47 डायग्नोस्टिक टेस्ट पूर्ण रूप से निशुल्क होंगे। इस योजना के तहत अब तक पंजाब के लोगों को भारी फायदा मिल चुका है। 5.90 करोड़ से अधिक ओपीडी मरीजों को इसका लाभ मिला है। वहीं, 3.43 करोड़ से ज्यादा मुफ्त डायग्नोस्टिक टेस्ट हो चुके हैं।
Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई