Ayesha Khan Detained: हिरासत में ली गईं ‘धुरंधर’ फेम आयशा खान, मुंबई की सड़कों पर कर रही थीं ऐसा काम

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Ayesha Khan Viral Video: फिल्म ‘धुरंधर’ में ‘शरारत’ गाने पर डांस करने वाली अभिनेत्री आयशा खान को मुबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आइए जानते हैं क्या पूरा मामला?
Dhurandhar fame actress Ayesha Khan viral video Detained by mumbai police before protesting
धुरंधर फेम अभिनेत्री आयशा खान को हाल ही में मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अभिनेत्री ने इस डरावने अनुभव को वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर साझा किया है।

हिरासत में आयशा खान
आयशा खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है ‘मैं शांतिपूर्वक सड़क पर खड़ी थी। मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था। मैंने विरोध प्रदर्शन भी नहीं शुरू किया था। मुझे और मेरी महिला दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।’

इसी वीडियो में आयशा का दोस्त कहता है ‘मेरा आज मैथ्स का प्रेक्टिकल है। मुझे बिना किसी वजह से यहां से उठा लिया गया है।’

चार-पांच महिलाओं ने धक्का दिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि आयशा खान के साथ उनके कई साथी भी हैं। उनका दावा है कि उन्हें भी बिना किसी कारण उठा लिया गया है। उनका इल्जाम है ‘इन लोगों के पास कोई जवाब नहीं है। मैं सिर्फ रोड पर खड़ी थी। तीन से चार महिलाओं ने मुझे खींचा और धक्का दिया।’
priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई