पुलिस अधिकारियों के अनुसार बस ने ओवर स्पीड स्कूटी सवार दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इस घटना में एक महिला भी घायल हुई है।

जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे 44 पर कौंतरपुर के पास एक प्राइवेट लग्जरी बस चालक ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की माैके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए मृतकों के परिजनों ने बस को आग लगा दी। बस में सवार यात्रियों ने काफी मुश्किल से अपनी जान बचाई।
हादसे में मरने वालों की पहचान संजीव और अरुण कुमार के ताैर पर हुई है। घटना का पता चलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और तुरंत दमकल विभाग को सूचित कर बस में लगी आग को काबू पाया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बस ने ओवर स्पीड स्कूटी सवार दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। इस घटना में एक महिला भी घायल हुई है। पुलिस ने बस के मालिक, जो दिल्ली में रहते है, को सूचित कर पठानकोट के नंगलभूर पुलिस स्टेशन में पहुंचने के लिए कहा है। बस चालक को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।