बेकाबू डंपर ने ईंट-भट्टा मुनीम को कुचला, उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सासनी से गांव सांदलपुर जाने वाले मार्ग पर एक बेकाबू डंपर की चपेट में आने से ईंट-भट्टे पर कार्यरत मुनीम की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं मृतक की पत्नी द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर तहरीर पर आरोपी डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार जिला आगरा थाना सैंया के ग्राम नगला छाहरी (तेहरा) निवासी पूरन सिंह सासनी के सांदलपुर स्थित विजय भट्टा पर मुनीम था बताते हैं कि सुबह करीब साढ़े दस बजे पूरन सिंह भट्टा से कुछ ही दूरी पर स्थित एक दुकान से सामान खरीदकर पैदल वापस लौट रहा था। तभी सांदलपुर की ओर से आ रहे डंपर नंबर यूपी 81 बीटी 6808 के चालक ने वाहन को अत्यधिक तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क किनारे चल रहे पूरन सिंह को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे पूरन सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सडक पर ही गिर पड़े। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने एम्बुलेंस के जरिए घायल मुनीम को जिला अस्पताल हाथरस भिजवाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पजिरनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार प्रक्रिया के बाद मृतक की पत्नी गोमती देवी ने कोतवाली सासनी पहुंचकर डंपर वाहन व उसके अज्ञात चालक के विरुद्ध लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उघर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई