राजधानी दिल्ली में सीजेपी की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह सोलंकी, एवं हरवीर सिंह तोमर गिनेश यादव, बबलू यादव तथा पदाधिकारी बुधवार तड़के करीब चार बजे धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया।
उनके पहुंचते ही धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। महेंद्र सिंह सोलंकी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि जनता अपनी समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरने को मजबूर है, तो संबंधित सरकार और प्रशासन को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह प्रदर्शनकारियों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को सोलंकी के समक्ष रखा। उन्होंने सभी पक्षों को धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि समस्याओं का समाधान संवाद और सकारात्मक पहल से ही संभव है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा आम जनता, किसानों, मजदूरों और युवाओं के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। धरना स्थल पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने महेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन पर आभार व्यक्त किया। सुबह के समय भी धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन जारी रखा। सोलंकी ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों की अनदेखी किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए और सरकार को शीघ्र समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS