Haryana: राहुल गांधी के विरोध-प्रदर्शन पर पुलिस अलर्ट, रेवाड़ी व करनाल में कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

करनाल पुलिस ने कांग्रेस शहरी प्रधान पराग गाबा को हाउस अरेस्ट किया। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम उनके मॉल रोड स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस कर्मचारियों ने अंदर जाकर गाबा से बातचीत की, उनसे आने जाने और कार्यक्रमों की जानकारी ली।
Police on alert over Rahul Gandhi's protest; Congress leaders placed under house arrest in Rewari and Karnal

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस की तरफ से दिल्ली में आयोजित विरोध-प्रदर्शन से पहले हरियाणा में पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में रेवाड़ी में कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी और शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी को मंगलवार सुबह उनके घरों पर पुलिस निगरानी में रखा गया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें घर में रोका गया हुआ है ताकि वे दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल न हो सकें।

राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेशभर में कांग्रेस नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। रेवाड़ी में सुबह से ही पुलिस टीमें दोनों जिला अध्यक्षों के आवास पर पहुंच गईं और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया गया।

कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि रेवाड़ी सिटी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने उन्हें उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। वहीं ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने भी कहा कि उन्हें दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने उनके आवास पर निगरानी लगा दी।

करनाल पुलिस ने कांग्रेस शहरी प्रधान पराग गाबा को किया हाउस अरेस्ट

पुलिस ने कांग्रेस शहरी प्रधान पराग गाबा को हाउस अरेस्ट किया। थाना सिविल लाइन पुलिस टीम उनके मॉल रोड स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस कर्मचारियों ने अंदर जाकर गाबा से बातचीत की, उनसे आने जाने और कार्यक्रमों की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस टीम उनके आवास के बाहर तैनात हो गई।

गाबा ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार ने जो व्यवहार किया, वह गलत है। अब सरकार सभी को दबाना चाहती है। उन्होंने बताया कि बुधवार और वीरवार को करनाल में छात्रों की गूंज नाम से कांग्रेस का कार्यक्रम भी हैं। जिनमे प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी भी पहुंचेंगे।

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई