डोरेमोन कहने पर भड़का शिक्षक: लैब में बंद कर नाैवीं के छात्र को बेरहमी से पीटा, यूरिन से खून आने पर लगा पता

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

मामला 20 जुलाई का है। घर लौटने पर छात्र बेहद डरा हुआ था और रोने लगा। परिजन ने पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई।

Teacher enraged Locked Class 9 student in lab and beat him mercilessly in Ludhiana

लुधियाना के बीवीएम स्कूल में एक शिक्षक ने बच्चों द्वारा डोरेमोन कहने पर आपा खो दिया। उन्होंने 9वीं कक्षा के एक छात्र को प्रयोगशाला में बंद कर बेरहमी से पीटा। छात्र के यूरिन में खून आने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

मामला 20 जुलाई का है। घर लौटने पर छात्र बेहद डरा हुआ था और रोने लगा। परिजन ने पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। छात्र ने बताया कि शिक्षक अनिल कुमार अग्रवाल उसे जबरन प्रयोगशाला में घसीट ले गए। वहां बंद करके उसकी बर्बरतापूर्वक पिटाई की गई।

सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में शिक्षक की यह अमानवीय हरकत कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी शिक्षक छात्र को गर्दन से दबोचकर प्रयोगशाला के भीतर ढकेलता दिख रहा है। कमरे में ले जाते ही शिक्षक ने छात्र के मुंह पर कई थप्पड़ मारे। जब छात्र ने खुद को बचाने की कोशिश की तो आरोपी उसे खींचकर दूसरे हिस्से में ले गया। वहां उसे जमीन पर दबाकर दोबारा पीटा गया।

छात्र को अस्पताल में कराया भर्ती
पिटाई के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ गई। घर पहुंचने पर उसके यूरिन के साथ खून बहने लगा। हैबोवाल कलां निवासी छात्र के पिता रूपेश बंसल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा स्कूल से लौटने पर बहुत डरा हुआ था। बच्चे की बिगड़ती शारीरिक स्थिति देखकर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद छात्र को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया।

शिक्षक 10 दिन के लिए निलंबित
स्कूल प्रधानाचार्य पवन सूद ने इस घटना पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल में ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी शिक्षक अनिल कुमार अग्रवाल मूल रूप से 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं। उस दिन वे नियमित अध्यापक की अनुपस्थिति में व्यवस्था संभालने के लिए वहां थे। स्कूल प्रबंधन ने अनिल कुमार अग्रवाल को 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। उधर, पुलिस ने शिक्षक अनिल कुमार अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई