के एल जैन इंटर कालेज में भूजल सप्ताह दिनांक सोलह जुलाई से बाइस जुलाई के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, आगरा द्वारा केएल जैन इंटर कॉलेज, सासनी में एक दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी तथा विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला, निबंध और प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिताएं कराई गईं, प्रतियोगिताओं में विद्यालय के लगभग साढे़ तीन सौ छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक जैन को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के समापन पर सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्रों को माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईशू आर्यन कक्षा 12, को मिला तो द्वितीय स्थान अनंत दीक्षित कक्षा 11को मिला वहीं तीसरे स्थान पर निर्मल नागर कक्षा 12 को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार कक्षा ग्यारह की रश्मि को मिला। वहीं प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सत्यम बघेल कक्षा नौ को प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान कक्षा ग्यारह की शीतल को मिला। तीसरे स्थान पर कक्षा बारह के गोविंद रहे। कक्षा ग्यारह की गंुजन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक जैन के अलावा सहायक अध्यापक डॉ. पंकज कुमार जैन, ओपी. वर्मा, महेश दत्त शर्मा, आशीष दुबे, राहुल दुबे तथा संजय कुमार सेंगर उपस्थित रहे। वहीं क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, आगरा की ओर से पंच बहादुर (फोटोग्राफर), ऋषि देव सिंह (कंप्यूटर ऑपरेटर), रामेंद्र मोहन, मोहन लाल और आशीष विशेष रूप से मौजूद रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS