पुलिस को आशंका है कि गन्नौर और गोहाना क्षेत्र से भी किसान जत्थों के रूप में दिल्ली की ओर रवाना हो सकते हैं। इसी को देखते हुए इन इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।
पंजाब और हरियाणा के किसानों के दिल्ली कूच के एलान को लेकर मंगलवार को सोनीपत जिला पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने हल्दाना बॉर्डर से लेकर भिगान टोल प्लाजा और कुंडली बॉर्डर तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर हर छोटे-बड़े वाहन की सघन जांच की जा रही है, जबकि भिगान क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा के तौर पर सडक़ किनारे पत्थर भी रखवाए गए हैं।
किसान संगठनों ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में दिल्ली कूच का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर सोनीपत पुलिस पूरी तरह सतर्क है। दिल्ली की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर बिना जांच किसी भी वाहन को आगे नहीं जाने दिया जा रहा।
पुलिस को आशंका है कि गन्नौर और गोहाना क्षेत्र से भी किसान जत्थों के रूप में दिल्ली की ओर रवाना हो सकते हैं। इसी को देखते हुए इन इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है, जबकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।
प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों की आवाजाही को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखना है। स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारी लगातार नजर रखे हुए हैं।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.
