एक अगस्त से बारह अगस्त तक होगा श्रीराम कथा एवं श्रीकृष्ण लीला महोत्सव, गुरूवार को जुलाई को ध्वजारोहण व भूमि पूजन के साथ होगा आगाज

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री दाऊ बाबा सेवा मंडल सासनी के बैनरतले दिनांक एक अगस्त दिन शनिवार से दिनांक बारह अगस्त दिन बुधवार तक श्रीराम कथा एवं श्रीकृष्ण लीला महोत्सव महोत्सव का अयोजन किया जाएगा। आयोजन से पूर्व दिनांक 23 जुलाई दिन (गुरुवार) शाम सात बजे श्रीरामलीला मैदान में श्रीहनुमान ध्वजारोहण एवं भूमि पूजन किया जाएगा।
मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कथा वाचक आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज एवं कार्यक्रम संयोजक आचार्य पंडित खगेन्द्र शास्त्री ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि ध्वजारोहण राकेश कुमार शर्मा राजा जी नगला ताल द्वारा किया जायेगा। भूमि पूजन के बाद सभी सदस्यों के लिए प्रसादी तथा रात्रि नौ बजे से एक बैठक आयोजित होगी, जिसमें महोत्सव की व्यवस्थाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने श्री दाऊ बाबा सेवा मंडल के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। महोत्सव में श्रीराम कथा के मुख्य यजमान विजय कुमार शर्मा उर्फ विंजू तथा श्रीकृष्ण लीला के मुख्य यजमान संजय उपाध्याय रहेंगे। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक परम पूज्य कथावाचक आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज महाराज श्रीराम कथा का अमृतपान कराएंगे, जबकि सायं सात बजे से वृंदावन के ठाकुर प्रदीप कृष्ण जी द्वारा मनमोहक श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा। आयोजन में दैनिक यजमान के रूप में संजय सिंह, मदनगोपाल अग्रवाल, सत्यप्रकाश वाष्र्णेय, मनोज अग्रवाल, निर्देश चंद्र वाष्र्णेय, विनोद कुमार अग्रवाल काका जी, डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा, देवन शर्मा (प्रधान), कालू पंडित, सौरभ सिंघल, अरविंद वाष्र्णेय, नरेश चंद्र कुशवाहा तथा लालता प्रसाद माहौर सहित अनेक श्रद्धालु सहयोग प्रदान करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से धार्मिक महोत्सव में सहभागिता की अपील की है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई