हनीमून पर हैवानियत: वियतनाम के होटल में पति ने पत्नी के साथ किया ऐसा काम, फिर छोड़कर भागा; पूरे परिवार पर FIR

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Meerut News: देवपुरी निवासी सलोनी अरोड़ा की शादी एक साल पहले शक्तिनगर निवासी आशीष पसरीचा से हुई थी। सलोनी ने जान से मारने समेत कई आरोप लगाए हैं, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Meerut: 'Husband took me to Vietnam for honeymoon, beat me with a belt, and tried to strangle me'
रेलवे रोड थाना क्षेत्र की विवाहिता सलोनी अरोड़ा ने पति आशीष पसरीचा, सास उषा पसरीचा, ससुर सोमी पसरीचा, शालू गुप्ता और एक अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और वियतनाम ले जाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। एसएसपी अविनाश पांडे के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली रोड स्थित देवपुरी निवासी सलोनी अरोड़ा ने बताया कि उसकी शादी 4 जून 2025 को देहली गेट के शक्तिनगर निवासी आशीष पसरीचा से हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब एक माह बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी।
पीड़िता का आरोप है कि 16 अक्तूबर को जब उसके माता-पिता और दादा समझौते के लिए ससुराल पहुंचे तो उनके साथ अभद्रता की गई और उसी दौरान उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया।
सलोनी का आरोप है कि जून 2026 में पति उसे हनीमून के नाम पर वियतनाम ले गया, जहां होटल में बेल्ट से मारपीट की गई, गला दबाया गया और भारी वस्तु से हमला किया गया। गंभीर हालत में पति उसे होटल में छोड़कर चला गया। बाद में होटल स्टाफ की मदद से उसने वियतनाम के अस्पताल में उपचार कराया।
शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
भारत लौटने के बाद भी सांस लेने में परेशानी होने पर 18 जून को नई दिल्ली के एक अस्पताल में जांच कराई। इसके बाद वह दोबारा ससुराल पहुंची, जहां आरोप है कि उसका मोबाइल छीनकर कमरे में बंद कर दिया गया। उसने डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे मायके ले गए। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी कई बार पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई