‘सलमान खान के साथ नहीं करते ऐसा’, ‘लॉक अप 2’ में राम कपूर के बर्ताव पर यूजर्स ने उठाए सवाल

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Users Reaction On Ram Kapoor: ‘लॉक अप’ सीजन 2 में प्रतियोगी राम कपूर ने होस्ट रितेश देशमुख से बहस की है। इसके बाद ऑनलाइन उनकी आलोचना हो रही है। फैंस ने इस मामले को सलमान खान से जोड़ा है। सलमान खान ‘बिग बॉस’ को होस्ट करते हैं।
Users Reaction On Ram Kapoors overacting in Lock Upp 2 says Would not act like this with Salman Khan
Users Reaction On Ram Kapoors overacting in Lock Upp 2 says Would not act like this with Salman Khan

‘लॉक अप’ का नया सीजन अभी शुरू ही हुआ है, मगर इसने तीखी बहस, अचानक झगड़ों और ढेर सारे ड्रामे से दर्शकों को बांधा है। हाल ही में एक टास्क के दौरान होस्ट और जेलर रितेश देशमुख के साथ एक्टर राम कपूर की तीखी बहस हो गई। इसके बाद ऑनलाइन चर्चा शुरू हो गई।

राम कपूर को नहीं मिला पानी
शो में राम कपूर ने पानी मांगा। जब उन्हें पानी नहीं मिला, तो वह आपा खो बैठे और मेकर्स को चेतावनी देते हुए कहा ‘मैं काफी देर से पानी मांग रहा हूं। आप लोग हमसे यह सब करवा रहे हैं लेकिन पानी नहीं दे रहे। यह सही नहीं है। पानी भेजो।’
Users Reaction On Ram Kapoors overacting in Lock Upp 2 says Would not act like this with Salman Khan
राम कपूर ने रोका खेल
टास्क के लगभग खत्म होने तक भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो राम खेलने की जगह के बीच में खड़े हो गए और खेल को आगे बढ़ने से रोक दिया।
जब रितेश देशमुख ने उन्हें चेतावनी दी कि उन्हें पेंटबॉल लग सकता है, तो राम ने जवाब दिया, ‘लगने दो, आओ मारो।’ फिर रितेश ने समझाया कि हर कंटेस्टेंट को पहले ही एक पर्सनल पानी की बोतल दी जा चुकी थी और टास्क के दौरान उसे साथ रखना उनकी जिम्मेदारी थी। यह बात सुनकर राम एक तरफ हट गए और टास्क को जारी रहने दिया।
priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई