
प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह का आज एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी मम्मी के साथ नजर आ रही हैं। भारती ने अपनी मम्मी से पहले तो पैपराजी को डांट खिलावाई और उसके बाद बोलीं- ‘मेरी मम्मी के सामने ऐसी बाते करोगे?’
भारती सिंह का आज एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारती अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में भारती अपनी मां से कहती नजर आ रही हैं, ‘मां देखो ये लोग मुझे तंग करते हैं।’ भारती की इन बातों को सुनकर उनकी मां तुरंत पूछती हैं कौन? इस पर भारती पैपराजी की ओर इशारा करती हैं।
भारती सिंह की शादी और बच्चे
प्रसिद्ध कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को गोवा में राइटर और होस्ट हर्ष लिम्बाचिया से शादी की। इस जोड़े के दो बेटे हैं। 3 अप्रैल 2022 को उन्होंने पहले बेटे को जन्म दिया, जिसे प्यार से गोला (लक्ष्य लिम्बाचिया) कहते हैं। 19 दिसंबर 2025 को भारती ने दूसरे बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम यशवीर लिम्बाचिया है।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.


