‘मुझे यकीन ही नहीं हुआ’, अक्षरा सिंह ने ‘ईथा’ का हिस्सा बनने पर जताई खुशी; श्रद्धा कपूर को लेकर कही ये बात

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Akshara Singh: ‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद अब अक्षरा सिंह के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। वो श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईथा’ में नजर आएंगी। जानिए फिल्म मिलने पर कैसा था अक्षरा का रिएक्शन और किरदार के बारे में क्या कुछ कहा…
Akshara Singh On Getting Role In Eetha Says When I Heard About It I Got Goosebumps She Praises Shraddha Kapoor

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के ‘घिस घिस घिस’ गाने में नजर आईं। इस गाने ने सबका ध्यान खींचा है और अब अक्षरा ने खुलासा किया है कि वो श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ में भी नजर आएंगी।

श्रद्धा के साथ स्क्रीन साझा करना खास बात
एनडीटीवी से बात करते हुए अक्षरा सिंह ने कहा कि जैसे ही मैंने ‘ईथा’ के बारे में सुना, मेरे रोंगटे खड़े हो गए। जब मुझे पहली बार इस फिल्म के लिए कॉल आया, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ। मैं बहुत नर्वस और इमोशनल भी थी। मैं हमेशा से लक्ष्मण उतेकर की बहुत बड़ी फैन रही हूं।

जब मुझे पता चला कि मैं उनके डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हूं, तो यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा पल था। श्रद्धा कपूर की तारीफ करते हुए अक्षरा ने कहा कि जब मुझे पता चला कि श्रद्धा कपूर भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, तो मेरी खुशी और बढ़ गई। वह एक बेहतरीन एक्ट्रेस और बहुत ही विनम्र इंसान हैं। उनके साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत खास है। 

किरदार के बारे में नहीं दी जानकारी
हालांकि, अक्षरा ने ‘ईथा’ में अपने रोल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं जी। उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कह सकती हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे जितना हो सके उतना प्यार देंगे।

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई