रूदायन में पिलाई दो बूंद जिंदगी की 28 जून से 6 जुलाई तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान 0-5 साल के बच्चों को मिलेगी दवा

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

पल्स पोलियो अभियान आज से शुरू हो गया है। यह अभियान छह जुलाई तक चलेगा, जिसमें पैदा होने से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। गांव रूदायन में करीब पचास से अधिक वच्चों को दवा पिलाई गई।

रविवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय में पल्स पोलियो दवा पिलाए जाने हेतु शिविर का अयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान बंटी सिंह ने सभी से अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाने की अपील की। इस अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगे। अभियान के पहले दिन अलीगढ़ मंडल से आए संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र वाष्र्णेय ने सासनी में स्थापित पिच्यासी पोलियो बूथों में से पांच बूथों का निरीक्षण किया। उनके निरीक्षण के दौरान करीब पचास बच्चे पहले ही दवा पी चुके थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों और चिकित्सकों ने गांव-गांव जाकर पोलियो बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को अधिक से अधिक बच्चों को दवा पिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान एएनएम श्रीमती ममता, आईओ आकाश कौशिक, सहित कई लोग मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई