बांधनू श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाव, श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य ने भगवान कृष्णकी बाल लीलाओं का किया मनोहारी वर्णन

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

गांव बांधनू शिकोहाबाद स्थित प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। कथा का संचालन महंत नेपालगिरि जी के सानिध्य में हो रहा है।
रविवार को कथा व्यास विनय कृष्ण शास्त्री भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन कर रहे हैं। उनके भावपूर्ण प्रवचन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। मंदिर परिसर कृष्ण भजनों के सुरों से गुंजायमान है। कथा व्यास विनय कृष्ण शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान कृष्ण की लीलाएं केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जीवन जीने का मार्ग दर्शाती हैं। उन्होंने माखन चोरी, कालिया नाग दमन और गोवर्धन पूजा जैसी कथाओं के माध्यम से धर्म, प्रेम और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। जैसे ही कृष्ण की लीलाओं का प्रसंग सुनाया जाता है, पूरा मंदिर परिसर श्राधे-कृष्णश् के जयकारों से गूंज उठता है। इस धार्मिक आयोजन में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हो रहे हैं। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठा रहे हैं। मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कथा के दौरान परीक्षित सोमप्रकाश उपाध्याय, रामप्रकाश उपाध्याय, कालीचरन मस्ताना, योगेश शर्मा, गोविंद उपाध्याय, विवेक उपाध्याय, दिनेश मिष्टी, सुनील शर्मा और यश तोमर सहित अनेक गणमान्य भक्तजन उपस्थित रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई