मुख्यमंत्री दौरे से पहले किसान नेता रोके गए भाकियू उपाध्यक्ष भोला सूर्यवंशी ने किया पुलिस कार्रवाई का विरोध

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्धारित दौरे से पहले राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ भोला सूर्यवंशी के नेतृत्व में किसान और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने जा रहे थे, तभी उन्हें सासनी थाना क्षेत्र के गांव नगला जहरू में पुलिस ने रोक लिया।
इस कार्रवाई पर भाकियू नेता भोला सूर्यवंशी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किसानों को रास्ते में रोकना सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। सूर्यवंशी ने इसे निंदनीय और तानाशाही भरा रवैया बताया। भोला सूर्यवंशी ने पुलिस की इस कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे किसानों और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि यह कृत्य लोकतंत्र में मिले अधिकारों पर सीधा प्रहार है।वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए यह एक एहतियाती कदम उठाया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, निर्बाध और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को बेहद चाक-चैबंद रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संवेदनशील इलाकों और अन्य राजनीतिक नेताओं की गतिविधियों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई