सीएम मान का बड़ा एलान: श्री अकाल तख्त साहिब से मिले निर्देशों का होगा पालन, कल पेश होंगे मंत्री व विधायक

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

वीडियो विवाद के बाद सीएम मान ने आप विधायकों व मंत्रियों का श्री अकाल तख्त में पेश होने का एलान किया है। उन्होंने कहा श्री अकाल तख्त के निर्देशों का पालन किया जाएगा।

AAP MLAs and ministers to appear before Akal Takht.

वीडियो विवाद के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा श्री अकाल तख्त साहिब से मिले निर्देशों का पूरा सम्मान किया जाएगा। सीएम मान ने कहा पंजाब के सभी विधायक और मंत्री श्री अकाल तख्त साहिब में सोमवार को पेश होंगे। इस दौरान सभी विधायक और मंत्री वीडियो विवाद को लेकर अपना पक्ष लिखित रूप में प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान मंत्रियों और विधायकों की पेशी के बाद मीडिया के सामने भी अपना पक्ष रखेंगे।

सीएम मान ने कहा श्री अकाल तख्त को वीडियो के साथ तथ्य भी सबमिट किए जाएंगे और बताएंगे कि फेस मास्क के साथ भी इस तरह की वीडियो बनाई जा सकती हैं। सीएम मान ने कहा कि वीडियो बनाकर मुझे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

सीएम बोले-मैं भी हुआ था नतमस्तक
सीएम मान ने कहा श्री अकाल तख्त ने हमारे विधायकों और मंत्रियों को अपना पक्ष रखने के लिए सोमवार को बुलाया है। मुझे भी जब अकाल तख्त साहिब ने बुलाया था तो मैं राष्ट्रपति का कार्यक्रम छोड़कर गया था और नतमस्तक हुआ था।

बता दें कि बेअदबी रोधी संशोधन कानून को लेकर 29 जून को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष होने वाली पेशी से पहले आम आदमी पार्टी ने रविवार को अमृतसर में पंजाब कैबिनेट और अपने सिख मंत्रियों-विधायकों की बैठक रखी। दूसरी ओर कांग्रेस ने भी नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की अगुवाई में अपने विधायकों की बैठक अमृतसर में रखी है। दोनों दलों में श्री अकाल तख्त के समक्ष रखे जाने वाले पक्ष पर मंथन होगा।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई