‘डिजास्टर है यह फिल्म’, जब एक निर्देशक ने की थी ‘मुन्ना भाई MBBS’ की आलोचना; राजकुमार हिरानी ने किया याद

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Rajkumar Hirani On Munna Bhai MBBS: राजकुमार हिरानी ने ‘मुन्ना भाई MBBS’ को लेकर बात की। जानिए क्यों एक निर्देशक ने इस सफल फिल्म को बताया था डिजास्टर…
Rajkumar Hirani Recalls A Director Declaring Sanjay Dutt Starrer Munna Bhai MBBS A Disaster

निर्देशक राजकुमार हिरानी इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच राजकुमार हिरानी ने अपनी सफल फिल्म ‘मुन्ना भाई MBBS’ को लेकर बात की। हाल ही में उन्होंने बताया कि एक डायरेक्टर ने फिल्म का ट्रायल शो देखने के बाद इसे डिजास्टर करार दिया था।

कम से कम एक गाना तो किसी विदेशी लोकेशन पर शूट होना चाहिए था। यह एक रंगीन फिल्म होनी चाहिए थी। किरदारों ने रंग-बिरंगे कपड़े पहने होने चाहिए थे। यह क्या है? आपने तो सभी को हॉस्पिटल की यूनिफॉर्म पहना दी है।’ 

Rajkumar Hirani Recalls A Director Declaring Sanjay Dutt Starrer Munna Bhai MBBS A Disaster

दर्शकों का रिएक्शन देखने थिएटर गए थे राजू
राजू हिरानी ने यह भी बताया कि फिल्म के रिलीज होने के पहले दिन दर्शकों का रिएक्शन देखने के लिए वह मुंबई के गैयटी गैलेक्सी थिएटर गए थे। जब गेटकीपर ने उन्हें ‘थंब्स-डाउन’ का इशारा किया, तो उन्हें बहुत निराशा हुई। निर्देशक ने कहा कि जब मैं अंदर गया, तो देखा कि थिएटर में सिर्फ 50 फीसदी सीटें ही भरी थीं।

तब मुझे समझ आया कि उसका मतलब था कि थिएटर ज्यादा भरा नहीं था और शो हाउसफुल नहीं था। एक टिकट बेचने वाले के लिए बस यही बात मायने रखती थी। लेकिन अंदर मैंने देखा कि दर्शक फिल्म का भरपूर मजा ले रहे थे। शाम तक कई थिएटरों के बाहर हाउसफुल के बोर्ड लग गए थे।

राजकुमार हिरानी की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी ‘मुन्ना भाई MBBS’ 
‘मुन्ना भाई MBBS’ राजकुमार हिरानी की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। यह सुनील दत्त की भी आखिरी फिल्म थी, जिसमें उन्होंने असल जिंदगी में अपने बेटे संजय के पिता का किरदार निभाया था। अरशद वारसी और ग्रेसी सिंह की भी अहम भूमिकाओं वाली यह फिल्म कमर्शियल और क्रिटिकल तौर पर बहुत सफल रही और इसने ‘बेस्ट पॉपुलर फिल्म’ का नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता। इस फिल्म के बाद 2006 में इसका सीक्वल ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ आया।Rajkumar Hirani Recalls A Director Declaring Sanjay Dutt Starrer Munna Bhai MBBS A Disaster

‘3 इडियट्स’ के सीक्वल में व्यस्त हैं राजकुमार हिरानी
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार हिरानी अभी अपनी एक और बड़ी फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की स्क्रिप्ट लिखने में बिजी हैं। हाल ही में हुई बातचीत में फिल्ममेकर ने बताया कि फिल्म के तीनों मुख्य किरदारों आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी को सीक्वल में ‘मिड-लाइफ क्राइसिस’ से गुजरना होगा। फिल्म में शादी के बाद की लाइफ और बच्चों व पैरेंटिंग पर बात की जाएगी।

priya singh
Author: priya singh