‘कोई मिल गया’ गाने पर थिरके शाहरुख, सुप्रिया सुले की बेटी के संगीत में किंग खान ने बिखेरा जलवा; वीडियो वायरल

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Shah Rukh Khan At Supriya Sule Daughter’s Wedding: किंग खान अपनी मौजूदगी से किसी भी समारोह में चार चांद लगा देते हैं। अब शाहरुख एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की बेटी के संगीत समारोह में पहुंचे। इस दौरान शाहरुख के डांस के वीडियो अब वायरल हैं…
Shah Rukh Khan Lights Up Supriya Sule Daughter Revati Sangeet Ceremony Dances To Koi Mil Gaya

एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के अचानक पहुंचने से ग्लैमर और बढ़ गया। एक्टर ने डांस फ्लोर पर दुल्हन, दूल्हे और दूसरे मेहमानों के साथ डांस किया। शाम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस का दिल जीत रहे हैं।

अपने गानों पर नाचे शाहरुख खान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शाहरुख खान को रेवती सुले और दूसरे मेहमानों के साथ अपनी 1998 की हिट फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के गाने ‘कोई मिल गया’ पर डांस करते हुए देखा गया। सेलिब्रेशन में शामिल होने पर एक्टर काफी खुश और जोश से भरे नजर आए।

एक और वायरल क्लिप में शाहरुख अपना मशहूर सिग्नेचर पोज देते हुए नज़र आ रहे हैं। संगीत सेरेमनी के लिए एक्टर ने एक शानदार ऑल-ब्लैक लुक चुना। उन्होंने बंदगला स्टाइल वाली जैकेट पहनी थी। इसके अलावा एक्टर-पॉलिटीशियन रवि किशन और सिंगर राहुल वैद्य भी इस फंक्शन का हिस्सा बने।
Shah Rukh Khan Lights Up Supriya Sule Daughter Revati Sangeet Ceremony Dances To Koi Mil Gaya
आज होगी शादी
सुप्रिया सुले और सदानंद सुले की बेटी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की पोती रेवती सुले आज 20 जून को बिजनेसमैन सारंग लखानी से शादी करेंगी। रेवती सक्रिय राजनीति से दूर रही हैं। हालांकि, हाल ही में हुए बारामती लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें अपनी मां के साथ प्रचार करते हुए देखा गया था।

उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की और उसके बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से मास्टर डिग्री हासिल की। वहीं दूसरी ओर, सारंग लखानी उद्योगपति अरुण लखानी के बेटे हैं, जो वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर महाराष्ट्र विधान परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं।

सारंग अभी नागपुर स्थित विश्वराज ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं और इससे पहले वे अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में बैडमिंटन में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई